मुजफ्फरनगर। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर उनके भाई की पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीडिता के मुताबिक, नवाज और उसके परिवारवालों ने उसके साथ मारपीट की और उसके गर्भ को गिराने की कोशिश की। नवाजुद्दीन मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के रहने वाले हैं।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई की पत्नी ने दहेज़ उत्पीडन की शिकायत की
एसपी देहात राकेश जौली को दी गई तहरीर में पति, जेठ व अन्य ससुरालियों को आरोपी बनाया है। 31 मई 2016 को दिल्ली के जाफराबाद निवासी युवती का निकाह अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई मिनाजुद्दीन सिद्दीकी से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताडि़त कर रहे हैं।
युवती ने आरोप लगाया है कि 28 सितंबर को नवाजुद्दीन सिद्दीकी समेत उसके पति व अन्य ससुराल वालों ने उससे मारपीट की। मायके से चाचा-चाची बुढ़ाना आए तो उन्हें भी पीटा। युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पेट में पलने वाले बच्चे को मारने के लिए नवाज उसके पेट पर लात मारी। पीडि़ता ने पति पर नशे की गोलियां व इंजेक्शन लगाने का भी आरोप लगाया है।
उसने पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब वो अपनी फरियाद लेकर कोतवाली पुलिस पहुंची तब उसकी किसी ने नहीं सुनी। तब वह शुक्रवार को माता-पिता व चाचा के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। दूसरी ओर नवाजुद्दीन सिद्दीकी बुढ़ाना स्थित अपने घर पर मौजूद हैं।
फ़िलहाल इस मामले में घर किसी सदस्य ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है। वहीं पडोसी पति-पत्नी के बीच विवाद की बात कर रहें हैं।

No comments:
Post a Comment