भोपाल/इंदौर । जिन लोगों ने बैंकों में आधार कार्ड लिंक नहीं कराए है उन्हें एक अक्टूबर से गैस सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगा। अभी भी तकरीब डेढ़ लाख के करीब उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने अपने आधार खाते लिंक नहीं कराए हैं और बार-बार उन्हें चेतावनी दी जा रही है लेकिन उसके बाद भी कोई गंभीरता नहीं दिखाई है जिसके कारण अब उन्हें सब्सिडी मिलना पूरी तरह बंद हो जाएगी।
केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई डायरेक्ट कैश बेनीफिट योजना के अंतर्गत इंदौर में करीब साढ़े 8 लाख उपभोक्ताओं में से साढ़े 6 लाख के करीब उपभोक्ताओं ने ही बैंक खाते आधार कार्ड से लिंक कराए है और उन्हें सब्सिडी का फायदा भी मिल रहा है।
केन्द्र द्वारा गरीबों को गैस कनेक्शन उपलब्ध हो सके इसके लिए कई लोगों से सब्सिडी छोडऩे के फार्म भी भराए जा रहे है जिसमें अभी तक करीब 20 हजार से ज्यादा लोगों ने सब्सिडी का लाभ लेना भी छोड़ दिया है, परंतु सबसे बड़ी बात यह है कि बार-बार गैस एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को अपने खाते लिंक कराने के लिए अवसर दिए जा रहे है उसके बावजूद भी उन्होंने अब तक आधार नंबर बैंक खातों से लिंक नहीं कराए है। जिसके चलते अब गैस एजेंसियों द्वारा कल एक अक्टूबर से उपभोक्ताओं को सब्सिडी देना बंद कर दिया जाएगा।

No comments:
Post a Comment