Friday, 30 September 2016

पाक की शांति को कमज़ोरी ना समझें मोदी, तुमने मेरे 2 सैनिक मारे अब देखो मैं क्या करता हूं

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की घोषणा किए जाने के बाद गुरुवार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि देश के शांतिपूर्ण रवैये को उनकी कमजोरी न समझा जाए। भारत की ओर से ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की घोषणा के तुरंत बाद नवाज ने इसकी निंदा करते हुए इसे भारतीय सेना की ‘बिना किसी उकसावे की कार्रवाई’ करार दिया और कहा कि यह भारतीय सेना के ‘आक्रामक’ रवैये को दर्शाता है।

नवाज शरीफ ने भारत को दी चेतावनी



रेडियो पाकिस्तान ने नवाज के हवाले से कहा कि भारतीय अभियान से दो पाकिस्तानी सैनिकों की जान गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, “पड़ोसी क्षेत्रों के साथ हमारे शांतिपूर्ण रवैये को कमजोरी नहीं समझा जाना चाहिए। हमारे बहादुर जवान देश की अखंडता की रक्षा करने में पूरी तरह सक्षम हैं।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ‘देश की संप्रभुता को कमजोर करने वाले किसी डिजाइन को नष्ट कर सकता है।’

भारतीय सेना ने ढेर किए कई आतंकी

DGMO और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा खुलासा किया। डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन लेफ्टिनेंट जनरल रनवीर सिंह ने कहा कि भारत ने लाइन ऑफ कंट्रोल के पार सर्जिकल स्ट्राइक की है। रनवीर सिंह ने कहा कि भारत ने बहुत ही पुख्ता जानकारी के बाद लाइन ऑफ कंट्रोल के पार आतंकवादी ठिकाने पर हमला कर उसे निस्तोनाबूद कर दिया है। जिसमें भारतीय जवानों ने दो पाकिस्तानी सैनिकों को मारा और 30-35 आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि पाकिस्तान भारत का ये दावा खारिज किया हैै, उसने कहा है कि ऐसा कोई सर्जिकल ऑपरेशन नहीं हुआ है।

No comments:

Post a Comment