Friday, 30 September 2016

रेलवे का नया टाइम टेबल लागू, बंद होने वाली है भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी


ग्वालियर. कानपुर सेंट्रल से कानपुर ब्रिज के बीच ट्रैक पर 27 दिन तक काम चलेगा। इस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ के रूट बदले गए हैं।

ये ट्रेन रद्द रहेंगी: सूरत- मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस-11 नवंबर, 18 नवंबर, 25 नवंबर और 2 दिसंबर को तथा मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस-13 नवंबर, 20 नवंबर, 27 नवंबर और 4 दिसंबर को रद्द रहेगी।




इनके रूट बदले

गोरखपुर -अहमदाबाद एक्सप्रेस 17 नवंबर, 24 नवंबर और 1 दिसंबर को कानपुर, लखनऊ होते हुए फैजाबाद नहीं जाएगी। यह कानपुर, इलाहाबाद सिटी होते हुए फैजाबाद पहुंचेगी। फैजाबाद से आने वाली अहमदाबाद -गोरखपुर एक्सप्रेस 13 नवंबर, 20 नवंबर, 27 नवंबर और 4 दिसंबर को इलाहाबाद सिटी होते हुए कानपुर पहुंचेगी। बरौनी एक्सप्रेस जाते वक्त 10 नवंबर से 6 दिसंबर तक तथा बरौनी से आते वक्त 11 नवंबर से 7 दिसंबर तक कानपुर से इलाहाबाद सिटी ,बनारस होते हुए गोरखपुर जाएगी और इसी रूट से वापस आएगी।

आज से बदल जाएगा टाइम

रेलवे का नया टाइम टेबल 1 अक्टूबर से लागू होगा। कुछ ट्रेनों का टाइम बदला गया है जबकि कुछ नई ट्रेन भी चलाई गई हैं। निजामुद्दीन से चलकर दुर्ग जाने के लिए नई हमसफर एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। यह ट्रेन निजामुद्दीन से सुबह 8.30 बजे चलकर दोपहर 12.40 बजे ग्वालियर आएगी।

बंद होने वाली है भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी
घाटे के कारण अब भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी भी बंद हो सकती है। सप्ताह में पांच दिन चलने वाली इस ट्रेन का आपरेशनल खर्च बढ़ने और यात्री कम होने से रेल अधिकारी इसे बंद करने के पक्ष में हैं। अफसर चाहते हैं कि इसे बंद करने से पहले इंदौर तक बढ़ाकर रेवेन्यू का रिव्यू करके देखा जाए। रेलवे सूत्रों के अनुसार पिछले सप्ताह भोपाल रेल मंडल के एडीआरएम संजय रस्तोगी और सीनियर डीसीएम बृजेन्द्र कुमार ने अन्य अमले के साथ ग्वालियर इंटरसिटी से अप और डाउन पर सफर किया। 

No comments:

Post a Comment