Friday, 30 September 2016

दिल्ली मेट्रो में काम करने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन…



नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल में काम करने का शानदार मौका है। इसके लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (DMRC) ने 3428 पदों पर नई वेकेंसी जारी की है। इसके तहत मेंटेनर, स्टेशन नियंत्रक, ट्रेन ऑपरेटर, जूनियर इंजीनियर और एकाउंट असिस्टेंटट पदों पर भर्ती होगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता अनुसार निम्न पदों के लिए अप्लाई कर सकतें हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। डीएमआरसी भर्ती में आयु सीमा, योग्यता, आवेदन शुल्क व अन्य की जानकारी के लिए नीचे प्रारूप देख सकते हैं।



दिल्ली मेट्रो ने निकाली 3428 पदों पर वेकेंसी

वैकेंसी डिटेल-

कुल पद- 3,428

एग्जीक्यूटिव कैटेगरी– 44

नॉन एग्जीक्यूटिव कैटेगरी- 3,384

शैक्षणिक योग्यता- पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए नोटिफिकेशन देखें।

उम्र सीमा- कैंडिडेट 28 वर्ष से अधिक न हों।

आवेदन शुल्क– इन पदों के लिए आवेदन के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क चालान फार्म के माध्यम से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की किसी भी शाखा में भुगतान करना होगा।


चयन प्रक्रिया – उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, समूह चर्चा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और मेडिकल परीक्षा के आधार किया जाएगा। मेडिकल परीक्षा एक्जीक्यूटिव / नॉन एक्जीक्यूटिव श्रेणी में होगा।

डीएमआरसी भर्ती में आवेदन ऐसे करें – उम्मीदवार अपना आवेदन 16 सितंबर 2016 से 15 अक्टूबर 2016 तक वेबसाइट www.delhimetrorail.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन के लिए तारीख़ शुरू – 16 सितंबर 2016
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 15 अक्टूबर 2016
बैंक में आवेदन शुल्क की तिथि – 17 सितंबर 2016 से 18 अक्टूबर 2016 तक।

No comments:

Post a Comment