Friday, 30 September 2016

खत्म हुआ फिल्म बाहुबली-2 का इंतजार, इस दिन रिलीज होगी..!!


मुम्बई: अब तक का सबसे बड़ा सवाल जिसके जवाब का सबको बेसब्री से इंतजार है, कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा, आइये जानते हैं कब मिलेगा इसका जवाब।




बता दें बाहुबली ने ये सवाल अधूरा छोड़ दिया था, जिसके बाद से सबको इसका इन्तजार है, और इस फिल्म को लेकर समय समय पर तरह तरह कि ख़बरें आती रही हैं, लेकिन ये पहले तभी सुलझेगी जब 'बाहुबली 2' पर्दे पर आयेगी, ख़बर है कि हैदराबाद में फिल्म के क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग चल रही है, और ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक दर्शकों को 23 अक्‍टूबर को देखने को मिलेगा, और सबसे बडी बात ये है कि 23 अक्‍टूबर को फिल्म के हिरो प्रभास का जन्मदिन है।


फिल्म को लेकर सबसे दिलचस्प सीन की भी शूटिंग हो चुकी है जिसमें बताया गया है कि आखिर कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा।


गौर हो साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाहुबली ने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्‍मों के रि‍कॉर्ड्स तोड़े थे, फिल्म अगले साल 28 अप्रैल को बडे पर्दे पर रिलीज कर दि जायेगी और तब तक दर्शकों को इसका इन्तजार करना होगा।

No comments:

Post a Comment